अनुपम खेर ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम लग गया। उन्होंने आगे कहा कि सतीश के बिना जीवन पहले की तरह कभी नहीं रहेगी।
बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के निधन हो गया। उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम लग गया। उन्होंने आगे कहा कि सतीश के बिना जीवन पहले की तरह कभी नहीं रहेगी।
सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा में हुआ था। उन्होंने 1972 में दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से भी पढ़ाई की। बता दें की दो दिन पहले ही सतीश कौशिक जावेद अख्तर की होली पार्टी में शामिल हुए थे और वहां जमकर होली खेली थी।
सतीश कौशिक को 'मिस्टर इंडिया' मूवी में कैलेंडर का किरदार निभाकर पहचान मिली थी। इसके बाद वो कई फिल्मों में साइड रोल में नजर आए। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी के दिलों में जगह बना ली। उन्हें 'राम लखन' और 'साजन चले ससुराल' मूवीज के लिए बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। वो इस समय कंगना रनौत की मूवी 'इमरजेंसी' में काम कर रहे थे।
कंगना रनौत ने भी सतीश कौशक के निधन पर शोक जताया। कंगना ने सतीश कौशिक के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- इस भयानक खबर से उठी, वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे, मुझे उन्हें इमरजेंसी में निर्देशित करना बहुत पसंद था। उनकी कमी खलेगी, ओम शांति।